ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जुलाना के करेला गांव में इन दिनों एक साधु अनोखी तपस्या में बैठे हुए हैं। साधु शिवनाथ ठंडे पानी के 108 मटकों से स्नान कर रहे हैं। उनके श्रद्धालुओं के मुताबिक, रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक साधु शिवनाथ जलधारा लेते हैं। रात को ही मटकों में ठंडा पानी भर दिया जाता है और फिर एक-एक करके उनके श्रद्धालु उन्हें मटके के ठंडे पानी से स्नान करवाते हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक जबसे उनके यहां साधु शिवनाथ तपस्या में बैठे हैं उनके गांव में सुख शांति रही है। साध शिवनाथ का कहना है कि वो इलाके की सुख शांति के लिए ये तपस्या कर रहे हैं। हर साल वो इसी तरह से तपस्या करते हैं। 4 दिन तक चलने वाली इस तपस्या का आज 34वां दिन है।
