Big Boss में अपनी बहन आरती को लेकर बोले कृष्णा, आरती पर गर्व है

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- बिग बॉस 13 में अपना सेफ गेम खेल रही आरती सिंह के भाई और  कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि उन्हें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- बिग बॉस 13 में अपना सेफ गेम खेल रही आरती सिंह के भाई और  कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि उन्हें अपनी बहन आरती सिंह पर गर्व है। आगे बोलते हुए कृष्णा ने कहा कि, आरती अच्छा खेल रही हैं।

एयरपोर्ट पर गर्व महसूस हुआ

इस दौरान कृष्णा ने आरती के साथ इंस्टा पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, एक शख्स मेरे पास आया और उसने मुझसे कहा कि आपकी बहन आरती बिग बॉस 13 में अच्छा खेल रही हैं, एयरपोर्ट पर बिग बॉस 13 शो को लेकर हर कोई आरती के बारे में ही बात कर रहा था। उस वक्त मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ था।

 बिग बॉस 13 में सेफ गेम खेल रही आरती 

बतादें आरती सिंह बिग बाँस में सेफ खेल रही हैं वह खुद को बिग बॉस में किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं मानतीं हैं, आरती की शो में रश्मि देसाई संग अच्छी दोस्ती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *