ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका ने ईराक के जनरल कासिम सुलेमानी को मौत की नींद सुला दिया।अमेरिका ने गुरुवार देर रात इराक की राजधानी बगदाद में हवाई हमला कर ईरान के कद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार डाला। इसके बाद ईरान में लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है जनरल की मौत का बदला लिय़ा जाएगा।
ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि गार्ड्स के कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की बगदाद में हत्या का बदला लिया जाएगा। वहीं, इक्स्पीडीएन्सी काउंसिल के प्रमुख और गार्ड्स के पूर्व प्रमुख मोहसिन रेजाई ने ट्वीट किया कि, सुलेमानी अपने शहीद भाइयों में शामिल हो गए हैं लेकिन हम अमेरिका से बदला लेंगे।

