ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहादुरगढ़ शहर के नारा-नारी रोड पर बदमाशों ने फिरौती नहीं देने पर एक दुकानदार पर गोली चला दी। हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया।
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि बदमाशों ने फोन पर उससे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। दुकानदार के मना करने पर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसपर गोली चला दी और फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

