ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के बजीदा गांव में गंदे और बरसाती पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की इस समस्या का जल्द समाधान हो जायेगा। पानी निकासी की समस्या को लेकर विधायक हरविंद्र कल्याण और डीसी निशांत कुमार ने गांव का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए 50 लाख की परियोजना के तरत एक प्रपोजल तैयार किया गया है। ग्रामीणों से इस प्रपोजल के लिए कुछ जमीन देने की अपील भी की गई हैय़
