ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – देश में लगातार महिलाओं के साथ हिंसा हो रही है,महिलाओं के साथ अत्याचार के रोज नए मामले सामने आ रहे है। वहीं दूसरी तरफ आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में दिशा बिल को पास कर दिया है, और लागू भी कर दिया है, ये कानून सिर्फ 21 दिन में आरोपियों को सजा-ए-मौत देगा।
यहीं नहीं प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की सुनवाई के लिए एक कोर्ट भी बनाया जाएगा, जिसकी देख रेख का जिम्मा IAS कृतिका शुक्ला को दिया गया है, साथ ही IPS एम दीपिका को भी दिशा बिल के लिए स्पेशल ऑफ़िसर बनाया गया है।
21 दिन में दोषी को मौत की सज़ा
बतादें दिशा नाम हैदराबाद रेप की पीड़िता को दिए काल्पनिक नाम की वजह से दिया गया है, इस नए क़ानून के तहत, रेप के मामलों में सही सबूत होने पर कोर्ट 21 दिन में दोषी को मौत की सज़ा दे सकती है।

