ओपी चौटाला पर अनिल विज का पलटवार, कह डाली ये बात..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम के बीच एक नम्बर के लिए लड़ाई का बयान देकर चौ. ओम प्रकाश चौटाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम के बीच एक नम्बर के लिए लड़ाई का बयान देकर चौ. ओम प्रकाश चौटाला गृह मंत्री अनिल विज के निशाने पर आ गए हैं। चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने जमकर हल्ला बोला। विज ने कहा कि जेल में रहकर चौटाला में नेगेटिविटी आ गई है और ये बाहर के हालातों का सही जायजा नहीं ले ले रहे हैं।

op chautala

अनिल विज ने कहा कि राजनीतिक जमीन खिसकती देख चौटाला ऐसे बयान दे रहे हैं। वहीं विज ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ये ऐलान किया है कि जो लोग बिजली का बिल नहीं भरेंगे उनके बच्चों को पेपर नहीं देने दिए जाएंगे। इस बात का समर्थन करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जनता को बिजली के बिल भरने ही चाहिए क्योंकि बिजली मुफ्त नहीं आती। विज ने कहा कि बिजली मंत्री सिर्फ यही मैसेज जनता तक पहुंचाना चाहते है कि सभी बिल भरे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *