ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यूपी का संग्राम अब कोटा तक पहुंच चुका है ये हम नहीं बल्कि बीएसपी की अध्यक्ष मायावती के दमदार सुर बोल रहे हैं, दरअसल मायावती ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर करारा हमला बोलते हुए ट्वीट किया अपने ट्वीट में बोलते हुए मायावती ने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की ‘माओं’ से नहीं मिलती हैं तो किसी भी मामले में यूपी के पीड़ित परिवारों से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ माना जाएगा।
वहीं दूसरेे ट्वीट में उन्होंने कहा कि दुखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
100 बच्चों की हो चुकी है मौत
बता दें कि कोटा के अस्पताल में पिछले दो दिनों में 8 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया और दिसंबर महीने में 100 बच्चों की मौत हो चुकी है।


