ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार की तरफ से सभी विधायकों को उनके हलके के विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की ग्रांट दी जा रही है, जिसे लेकर गीता भुक्कल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार को इस पूरे मामले में अपनी नीति और नीयत दोनों साफ करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि, इससे पहले भी अपने कार्यकाल में सरकार ने विधायकों को ग्रांट देने की बात कही थी, लेकिन उस वक्त कुछ नहीं मिला था। गीता भुक्कल ने सीएम और उनके मंत्रियों के बीच सही तालमेल नहीं होने का भी आरोप लगाया है।

