ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंतरिक्ष की दुनिया में भी धाक जमाने के लिए भारत ने एक और नया कदम उठाया है। जी हां, अब मिशन चंद्रयान -3 का काम तूल पकड़ने वाला है। इसरो ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। इसरो चीफ के.सिवन ने कहा कि सरकार ने चंद्रयान -3 को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर तेजी से काम जारी है। उन्होंने कहा कि दूसरे स्पेस पोर्ट की जमीन के लिए अधिग्रहण शुरू किया गया है। यह पोर्ट तमिलनाडु के थूथुकुडी में होगा।

सिवन ने आगे कहा कि, हम इस वर्ष 25 से अधिक मिशन करने की योजना बना रहे हैं। चंद्रयान -3 पर काम जोरों पर है. साथ ही गगनयान पर भी काम किया जा रहा है।
