ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, कांग्रेस सहित देश की बड़ी विपक्षी पार्टियां बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहीं है।
मायावती ने साधा बीजेपी, कांग्रेस और सपा पर निशाना
तो दूसरी तरफ अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार, बीजेपी, काेग्रेस, और सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दल सिर्फ अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति कर रहे हैं।
सभी को ये नहीं भूलना चाहिए कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और हम सभी पार्टियों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए देश में शांति और सद्भाव बनाए रखा हम सभी की जिम्मेदारी है।




