ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार सरकारी नौकरियों में पार्दर्शिता के लाख दावे कर ले, लेकिन ये सभी दावे हवा हवाई सिद्ध हो रहे हैं। करनाल में एक शख्स से उसकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर 17 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।
हालांकि नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का ये पूरा मामला 4 साल पहले का है, लेकिन न्याय नहीं मिलने पर अब शिकायतकर्ता ने गृह मंत्री अनिल विज के पास शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, उसकी बेटी को एसडीओ लगवाने के लिए 17 लाख रुपए लिये गये और बाद में जब नौकरी नहीं मिली तो अबू आरोपी उसके पैसे भी वापिस नहीं कर रहा है।

