ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विधानसभा हल्के करनाल के प्रेम नगर में रैन बसेरे का उद्घाटन किया। 1 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला रैन बसेरा तैयार किया गया है। यहां एक समय में 85 लोगों के रुकने का इंतजाम किया गया है।
आधुनिक तरीके से बनाए गए इस रैन बसेरे में हर वो चीज मिलेगी, जो एक शख्स को उसके घर में मिलती है। वहीं सीएम ने इस दौरान रैन बसेरे के कुछ दूरी पर बने कुडा डंपिग को शिफ्ट करने के भी आदेश दिये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

