ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजनीतिक रणनीतिकार और जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर यानी PK ने बिहार में बीजेपी की मुश्किलें बढाना शुरू कर दिया है, बिहार में प्रशांत किशोर ने जेडीयू को बिहार में बीजेपी के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह दी है।इस दौरान PK ने कहा कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच फिफ्टी-फिफ्टी का फॉर्मूला अब नहीं चलेगा।
प्रशांत किशोर ने रखी मांग
इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा है कि जेडीयू बिहार में सीनियर पार्टनर पार्टी है,और इस कारण आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को बीजेपी के मुकाबले ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। साथ ही प्रशांत किशोर ने इस बात को भी खारिज कर दिया है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के पक्ष में कुछ सीटें छोड़ सकते हैं।
पीएम पर साधा निशाना
वहीं प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला।


