3 जनवरी को शुरू होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 3 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बार सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 3 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। इस बार सरकार शीतकालीन सत्र और बजट सत्र को एक साथ ही करवाने की तैयारी में है ऐसे में इस बैठक में सत्र को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते है।

कैबिनेट की बैठक में बीजेपी और जेजेपी के चुनावी घोषणाएं को लेकर भी चर्चा हो सकती है। दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र को लेकर कोमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए कमेटी अनिल विज की अध्यक्षता में बनाई गई है। कैबिनेट की बैठक में घोषणाओं को लागू करने के बजट और रूपरेखा तय हो सकती है। कैबिनेट की बैठक में रोडवेज विभाग में किलोमीटर स्कीम वाली बसों कर चलाने के फैसले पर फीडबैक और 8 जनवरी के रोडवेज युनियनों के प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर भी मंथन हो सकता है। कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को लेकर भी कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *