ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड में हेमंत सोरेन ने 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। साथ ही उनके अलावा 3 मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। जिनमें आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता,कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम, और रामेश्वर उरांव के नाम शामिल है।
नहीं पहुंचे केजरीवाल, और उद्धव ठाकरे
वहीं झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में कई विपक्षी नेता शामिल नहीं हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए है। क्योंकि कहा जा रहा है कि विपक्ष शपथग्रहण समारोह के बहाने विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगा। जिससे खास तौर पर उद्धव ठाकरे ने दूरी बना ली थी।
झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन
वतादें झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 16,जेएमएम के 30, और आरजेडी के 1 विधायक ने जीत हासिल की है। साथ ही अब जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दिया है, हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने है उन्हेंने आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

