ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने आज मन की बात से देश को संबोधित किया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का युवा जाती से ऊंचा सोचता है आज का युवा परिवाववाद और जातिवाद पसंद नहीं करते ,देश के युवाओं को अस्थिरता, जातिवाद और अस्थिरता से नफरत है।
युवा सिस्टम को फॉलो करना पसंद करता है
साथ ही पीएम ने कहा कि आज का युवा सिस्टम को फॉलो करना पसंद करता है, आज का युवा कुछ नया करने की सोचती है, आने वाले दिनों में देश का युवा भारत राष्ट्र निर्माण में अहम रोल निभाएगा।
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद का किया जिक्र
इस दौरान पीेएम मोदी ने विवेकानंद का जिक्र करते हुए कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि युवावस्था की कीमत को कभी आंका नहीं जा सकता है, युवावस्था जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड है,आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस तरह करते हैं।


