सपना चौधरी ने किया खुलासा, एक्सीडेंट के वक्त कार में नहीं थी सपना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की रात को सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद सपना का बयान सामने आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की रात को सपना चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद सपना का बयान सामने आया है, जिसमें सपना ने बताया कि वह उस कार में हादसे के वक्त मौजूद नहीं थीं।

सपने ने कहा कि इस मामले को लेकर मेरे घर पर गुरुग्राम थाने की पुलिस पहुंची और पुलिस ने 20 मिनट तक मुझसे पूछताछ की। पुलिस ने मुझसे कई सारे सवाल किए जैसे कि, 25 दिसंबर 2019 को आधी रात के वक्त मेरे नाम पर दिल्ली में पंजीकृत मेरी फार्च्यूनर कार गुरुग्राम के सुभाष चौक से होंडा चौक के बीच कैसे पहुंची उस वक्त कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

वहीं सपना के मुताबिक सपना ने पुलिस के सभी सवालों का जवाब दिया, पुलिस सपना चौधरी से जानना चा रही थी की उस वक्त वह अपनी कार में थी? या नहीं और उनकी कार घटना के समय किसके पास थी?’

बतादें हरियाणा डांसर सपना चौधरी के साथ शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हुआ यूं कि, सपना चौधरी की फॉर्चूनर कार को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। सपना चौधरी अपनी फॉर्चूनर कार से गुरुग्राम से सोहना रोड से होते हुए जा रही थी। उनकी कार जैसे ही हीरो होंडा चौक के पास पहुंची, तो इसी दौरान एक तेज गति से चली आ रही कार ने सपना चौधरी की फॉर्चूनर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में सपना चौधरी और उनका ड्राइवर सुरक्षित हैं। हालांकि, कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *