हेमंत के शपथग्रहण में शामिल नहीं होंगे कई नेता, ये है बड़ी वजह !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार आज बनने जा रही है, इस सरकार में हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीेएम होंगे।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार आज बनने जा रही है, इस सरकार में हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीेएम होंगे।

उद्धव ठाकरे ने बनाई शपथग्रहण से दूरी

वहीं झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में कई विपक्षी नेता शामिल नहीं होंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, नसीपी अध्यक्ष शरद पवार और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल  हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि कहा जा रहा है कि विपक्ष शपथग्रहण समारोह के बहाने विपक्षी एकता का प्रदर्शन करेगा। जिससे खास तौर पर उद्धव ठाकरे ने दूरी बना ली है।

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन

वतादें झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 16,जेएमएम के 30, और आरजेडी के 1 विधायक ने जीत हासिल की है। साथ ही अब जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दिया है, हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे, वह आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सरकार में मंत्रीपद का फॉर्मूला तय 

वहीं कहा जा रहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रीपद को लेकर फॉर्मूले तय हो गया है।मंत्रिमंडल में जेएमएम के 6 कांग्रेस के 4 और आरजेडी के 1 विधायक को मंत्री बनाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *