ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झारखंड में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार आज बनने जा रही है, इस सरकार में हेमंत सोरेन झारखंड के नए सीेएम होंगे।
झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे हेमंत सोरेन
वतादें झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 16,जेएमएम के 30, और आरजेडी के 1 विधायक ने जीत हासिल की है। साथ ही अब जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दिया है, हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे, वह आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सरकार में मंत्रीपद का फॉर्मूला तय
वहीं कहा जा रहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रीपद को लेकर फॉर्मूले तय हो गया है।मंत्रिमंडल में जेएमएम के 6 कांग्रेस के 4 और आरजेडी के 1 विधायक को मंत्री बनाया जाएगा।


