ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC का लगातार देश में विरोध हो रहा है। जिसको लेकर अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका विरोध करने वालों पर हमला बोला है।
दरअसल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक समारोह में पहुंचे थे इस दौरान उन्होेेंने CAA और NRC का विरोध करने वालों से पूछा कि क्या आप लोग देश को धर्मशाला बनाना चाहते हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था।
यहीं नहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये भी कहा कि, हमें ये चुनौती स्वीकार करनी होगी और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वो लोग ही यहां रह सकें जो भारत माता की जय’ कहने के लिए तैयार हैं।


