मां को चाचा के साथ शारीरिक संबध बनाते देखा, तो मासूम बेटे को मिली दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते है मां भगवान् का दूसरा रूप होती है | माँ हमारे हर सुख दुःख की साथी होती है | जो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते है मां भगवान् का दूसरा रूप होती है | माँ हमारे हर सुख दुःख की साथी होती है | जो खुद दुःख सहकर बच्चों को सुख देती है | लेकिन हिमाचल के काँगड़ा जिले में माँ की छवि को कलंकित कर दिया है | जहां अवैध संबधों के चलते बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया है |

Kangra

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां के देवर सेवा कुमार के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते सात साल के मासूम बेटे की ही हत्या कर दी | मामला इंदौरा तहसील की भोग्रवां पंचायत का है | जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया |

Kangra

दरअसल बताया जा रहा है कि तीन बच्चों कि मां पूना देवी पत्नी बलवंत सिंह के उसके अपने ही देवर के साथ अवैध संबध थे | सात साल के बेटे युद्धवीर उर्फ विनय ने उन दोनों को संबंध बनाते देख लिया था | जिसके बाद युद्धवीर उर्फ विनय के मुँह से ये बात ना निकले इससे पहले मां ने देवर के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया |

Kangra

मासूम बेटे की जान लेने के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया | घटना का पता चलने के बाद पति बलवंत सिंह ने पुलिस थाना इंदौरा में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई | जिसके बाद दोनों आरोपी महिला को और देवर सेवा कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है | और जंगल से मासूम का शव भी बरामद कर लिया है | महिला के इस गलत कदम के बाद पूरा परिवार बिखर गया है |

Kangra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *