ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: BSP पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें प्रियंका गांधी ने कहा था कि,यूपी में दूसरी पार्टियां बीजेपी की मोदी सरकार से डर रही हैं, वे कुछ नहीं कह रही हैं।
जिसके बाद अब BSP पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि,कांग्रेस ने’भारत बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली कि, लेकिन कांग्रेस को सत्ता में रहते वक्त जनता के हितों की याद क्यों नहीं आई। साथ ही मायावती ने कहा कि दूसरों पर चिंता व्यक्त करने के बजाए कांग्रेस स्वयं अपनी स्थिति पर आत्म चिंतन करे।
कांग्रेस पर ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि,कांग्रेस ने दलितों,पिछड़ों और मुस्लिमों की अनदेखी की है, तभी बहुजन समाज पार्टी बनाने की जरूरत पड़ी।


