ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधित कानून यानी CAA का विरोध अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस पर अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कहा कि मुझे हिंसा पसंद नहीं है। चाहे वह वाम या दक्षिण हो, बस हिंसा मत कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि CAA का विरोध करना अच्छी बात नहीं है। कुछ कहना चाहते हैं, सकारात्मकता से कहिए,हिंसा रोकिये। किसी की संपत्ति नष्ट मत करिए।
बतादें इससे पहले जावेद अख्तर,अनुराग कश्यप, मोहम्मद जीशान अयूब,ऋचा चड्ढा, परिनीति चोपड़ा,ऋतिक रौशन और स्वरा भाष्कर ने CAA पर अपना असंतोष प्रकट किया था।

