ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, फिर चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर कोई क्रिकेटर ये हम नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर कहते नजर हैं।
शोएब अख्तर ने इंटरव्यू में दिया जवाब
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल पर शोएब अख्तर ने जवाब दिया, कि एक समय पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ उनकी टीम के साथी हिंदू होने की वजह से भेदभाव किया करते थे।
हिंदू होने के कारण किया भेदभाव
इंटरव्यू के दौरान शोएब अख्तर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण का बर्ताव किया और वो उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि दानिश कनेरिया हिंदू थे।
दानिश कनेरिया ने किया शोएब अख्तर का धन्यवाद
वही अब शोएब अख्तर के इंटरव्यू में खुलासे के बाद पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने शोएब अख्तर को धन्यवाद दिया और दानिश कनेरिया ने कहा कि शोएब अख्तर सच बोल रहे हैं। मैं जल्द ही उन खिलाड़ियों के नाम उजागर करूंगा,जो मुझसे हिंदू होने के कारण बात भी नहीं करते थे। मेरे पास उस वक्त बोलने के लिए हिम्मत नहीं थी, लेकिन अब मैं जरूर बोलूंगा।
कनेरिया ने 261 विकेट लिए
बतादें पाकिस्तानी टीम के लिए खेलने हुए पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने 61 टेस्ट में 261 विकेट लिए हैं।
प्रतिबंध की मार झेल रहा दानेश कनेरिया
इस बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि, दानेश कनेरिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी क्रिकेटरों से मदद की गुहार लगाई है, और उनसे कहा है कि उनका जीवन अच्छा नहीं चल रहा है। लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।
कनेरिया पर स्पॉट-फिक्सिंग का आरोप सिद्ध
बतादे इंग्लिश क्लब एसेक्स की ओर से खेलने के दौरान पाक क्रिकेटर दानेश कनेरिया पर स्पॉट-फिक्सिंग का आरोप सिद्ध हुआ था। जिसके बाद उनपर प्रतिबंध लगा दिया गया था।





