ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के औरंगाबाद की बेटी पूनम ने पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। पूनम का चयन वायुसेना में फ़्लाइंग अफसर के तौर पर हुआ है। पूर्व सूबेदार मेजर बाबूराम ने बताया कि देश की सेवा के लिए उन्होंने 30 साल तक सेना को दिए और अब बेटी पूनम चौहान फ़्लाइंग अफसर बनी है।
पूनम चौहान ने एमबीए की पढ़ाई की है और अब वायुसेना में नौकरी लग गई है। पूनम का शुरू में ही देश की सेवा करने का जज्बा रहा है। पूनम चौहान के वायुसेना में अफसर बनने के बाद अब गांव में खुशी का माहौल है। गांव के सरपंच हरदीप सिंह व ग्रामीणों ने बेटी के सम्मान में समारोह की तैयारी की है।
