ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में कई बड़े दिग्गज नेताओं और वीवीआईपी की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल किया गया है।
बतादें सचिन तेंदुलकर सहित कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है, तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है।
दरअसल महाराष्ट्र में कुल 97 लोगों को सुरक्षा दी गई है। जिसमें से 29 लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया गया है।जिनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक,वरीष्ठ वकील उज्ज्वल निकम और पूर्व कि्रकेटर सचिन तेंदुलकर,की सुरक्षा को घटा दिया गया है।


