ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती मना रहा है, वहीं इस मौके पर अटल स्मारक पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
दिलों में अमर रहेंगे अटल बिहारी वाजपेयी
बतादें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ठीक क्रिसमस के दिन आती है, यानी 25 दिसंबर को देश के पीएम के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी एक कवि, और अच्छे वक्ता भी थे।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जीवन परिचय
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर के एक मध्यमवर्ग परिवार में हुआ था, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा ग्वालियर के ही विक्टोरिया लक्ष्मीबाई कॉलेज और कानपुर के डीएवी कॉलेज में हुई। वाजपेयी ने 18 साल की उम्र में राजनीति में अपना कदम रखा था, वाजपेयी ने अपने करियर की शुरूआत राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर के बाद पत्रकारिता से की थी। इस बीच उन्होंने राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन भी किया।
राजनीति सफर शुरू किया
1951 में वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे। हालांकि लखनऊ में एक लोकसभा उप चुनाव में उन्हें हार का मुहं देकना पड़ा था। लेकिन उसके बाद बलरामपुर से चुनाव जीतकर वो दूसरी लोकसभा में पहुंचे, इसके साथ ही उन्होंने संसदीय करियर की शुरुआत की थी। यही नहीं वो 1968 से1973 तक भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। 1979 में जनता सरकार के गिरने के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। वाजपेयी इसके संस्थापक सदस्य थे और पहले अध्यक्ष भी रहे, 1980 से 1986 तक वो बीजेपी के अध्यक्ष रहे और इस दौरान वो बीजेपी संसदीय दल के नेता भी रहे।
वाजपेयी तीन बार बने प्रधानमंत्री
बतादें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वाजपेयी दूसरी लोकसभा से चौदहवीं लोकसभा तक संसद के सदस्य भी रहे। सिर्फ एक बार वाजपेयी 1984 में ग्वालियर में कांग्रेस के माधवराव सिंधिया के हाथों पराजित हो गए थे। भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब राजनीति से संन्यास लिया था तब वह लखनऊ से सांसद थे, जिसके बाद वाजपेयी को 2014 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाज़ा गया था।
16 अगस्त 2018 को ली आखरी सांस
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में हुआ था। वे पिछले दो महीने से एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वहां उनका इलाज चल रहा था।



