चालक कृप्या ध्यान दें, अब जेब होने वाली है भारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्याज की कीमतें मंहगी होने के बाद रसोईयों पर खासा असर देखने को मिला। इससे लोगों की जेबों पर खासा असर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्याज की कीमतें मंहगी होने के बाद रसोईयों पर खासा असर देखने को मिला। इससे लोगों की जेबों पर खासा असर तो पड़ा ही, वहीं खाने के स्वाद भी बदला। वही, अब गाड़ी के चालक अपनी जेबें जरा भरकर चलें। क्योंकि एक बार फिर पेट्रोल और डीजल महंगा हो सकता है। हालांकि अब रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती और बढ़ोत्तरी होती है, लेकिन पेट्रोल पर 80 पैसे और डीजल पर 1.50 रुपये का प्रीमियम टैक्स सरकार की तरफ से लगाया जा सकता है।

petrol- diesel

भारत स्टेज 6 बीएस के स्तर के हिसाब से ईंधन बनाने में आने वाले खर्च की वसूली के लिए सरकार ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रति लीटर की दर से प्रीमियम टैक्स लगाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *