ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। हुड्डा ने कहा कि हिंसा का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है।
दरअसल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक स्थित अपने आवास पर कार्याकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों से पैदा हुई है। हुड्डा ने नागरिकता संशोधन कानून पर उठे सवालों के जबाव भी सरकार से मांगे हैं और कहा है कि सरकार इन सवालों का जवाब देकर लोगों के मन के संशय भी दूर करे।

