ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आज से राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू हो गई है, जिसके तहत करनाल खाद्य और आपूर्ति विभाग के 36 अधिकारियों टीम जिले में पहुंच गई है,टीम में 6 एएफएसओ भी हैं। आज टीम को जांच के लिए निर्देश दिये गये हैं।
खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि करनाल जिले की 303 राइस मिल्स की ये तीसरी वेरिफिकेशन है जो सरकार के आदेशों के बाद करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए कुल 30 टीम बनाई गई है तथा प्रत्येक टीम में 5-5 सदस्य होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य के सभी राइल मिलर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, उन्होंने आरोप भी लगाए कि सरकार तीसरी बार वेरिफिकेशन करके उन्हें चोर साबित कर रही है।

