ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं यूपी में भी पुलिस ने 10000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई योगी सरकार के आदेश पर की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि धरना प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।
इससे पहले लखनऊ में हो रही हिंसा पर पुलिस ने बड़ा दावा किया है पुलिस के मुताबिक हिंसा करने वाले लोगों को पश्चिम बंगाल के मालदा से बुलाया गया था। वहीं अब आरोपी उपद्रवी लखनऊ छोड़कर भाग गए हैं। लखनऊ में हिंसा मामले में अब तक 218 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।
करीब 20 मिनट तक चली बैठक
इस बीच यूपी में हिंसा को लेकर डीजीपी ओपी सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तलब किया है। जिसके बाद डीजीपी ओपी सिंह सीएम से मिलने पहुंचे हैं करीब 20 मिनट तक चली इस बैठक में उन्होंने सीएम को हिंसा को लेकर अपडेट दी।
डीजीपी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
इस बातचीत में सीएम योगी ने डीजीपी को कड़ाई से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी ने हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की है।
बतादें वहीं यूपी में भी CAA पर हो रहे प्रदर्शनों में हिंसा जारी है। तो कानपुर में 13 प्रदर्शकारी, 18 पुलिसकर्मी घायल हुए, फिरोजाबाद में 20 प्रदर्शनकारी और 70 पुलिसवालों के घायल होने की खबर है।वहीं पुलिस ने गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 400 लोगों को गिऱफ्तार किय़ा है।
प्रशांत किशोर की कांग्रेस को सलाह
CAA के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि कांग्रेस इस प्रदर्शन में सड़कों पर नहीं दिख रही है। पार्टी के बड़े नेता भी गायब दिख रहे हैं. पार्टी कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उन मुख्यमंत्रियों के साथ खड़ा करे जिन्होंने कहा है कि वे अपने राज्यों में एनआरसी लागू नहीं करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की शांति की अपील
इससे पहले उत्तर प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई है, इस हिंसा में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है।उत्तर प्रदेश के बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने शांति की अपील कि, वहीं राजनीतिक दलों पर इस आग को भड़काने का आरोप भी लगाया।
बतादें उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर प्रदर्शन शांति पूर्ण नहीं रहा। हर जगह पत्थरबाजी, आगजनी की घचटनाएं सामने आई हैं। फिरोजाबाद, बिजनौर और कानपुर में दो-दो मौत जबकि मेरठ और संभल में एक-एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई है
सोनिया गांधी पर सीतारमण का हमला
वहीं अब इस को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि,सोनिया गांधी संशोधन कानून (CAA) पर लोगों को गुमराह कर रही हैं
निर्मला सीतारमण ने की अपील
वहीं अब इस कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे इस भ्रम और डर की स्थिति में नहीं पड़ें, कांग्रेस, तृणमूल और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ लेफ्ट पार्टियां संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को आपस में जोड़कर डर पैदा कर रही हैं जबकि एनआरसी का ड्राफ्ट भी अबतक तैयार भी नहीं हुआ है।






