ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: पलवल में स्थित शुगर मिल का 12 दिसंबर को सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने उद्घाटन किया गया था, जो अब बंद कर दी गई है। 12 दिसंबर से गन्ने की पिराई शुरु हो गई थी, लेकिन 8 दिन बाद ही इस मिल को बंद करना पड़ा है। आपको बता दें कि कारण ये नहीं कि मिल में किसानों की तरफ से गन्ना नहीं भेजा रहा था, बल्कि कारण ये है कि मिल बार बार ब्रेकडाउन हुई है।
इस मिल को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। इन 8 दिनों में जहां सिर्फ साढ़े 17 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई हुई है, तो वहीं हैरानी की बात तो ये है कि एक दाना भी चीनी का इस मिल में बनाया नहीं गया। मिल बंद होने से किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि मिल में पिराई के लिए काटा गन्ना अब खेतों में ही सूखने लग पड़ा है। तो वहीं मिल के फिर से बंद होने पर इनेलो ने कहा कि, मिल को ठीक करने के लिए जो 20 करोड़ रुपये का बजट आया था, उसकी जांच की जानी चाहिए, कि आखिर वो पैसा कहां और किस नीयत से लगाया गया है।

