ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। तो दूसरी तरफ बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने आज बंद का आह्वान किया है।
बतादें RJD के समर्थकों ने जगह-जगह ट्रेनें रोकनी शुरू कर दी है, अररिया में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों को रोक दिया है। NRC और CCA के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रैक में आगजनी की। इससे पहले NRC और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बिहार में आरजेडी ने सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला। वहीं तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है।
वहीं हैदराबाद में भी आज AIMIM सांसद ओवैसी नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले हैं।



