ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: हिसार की फ्यूचर मेकर कंपनी और एमडी पर प्रशासन की तरफ से बड़ी कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने इसके चलते फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड और ग्लोबल मार्केटिंग प्रा. लिमिटेड के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल की 17 प्रॉपर्टी अचैच की हैं। अटैच की गई संपत्ति में राधेश्याम और बंसीलाल की काफी प्रॉपर्टी है। जिसमें हिसार, आदमपुर के गांवों में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी थी। अब विभाग ने इन जमीनों की जानकारी प्रशासन को भेजी गई है।
जानकारी के मुताबिक साल 2016 में मल्टी लेवल मार्केटिंग के फार्मूलों को लेकर फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड और ग्लोबल मार्केटिंग प्रा. लिमिटेड नाम की दो कंपनियां बनाई गई थी। इन कंपनियों के जरिये लोगों को चैन सिस्टम के जरिये जोड़ा गया था जिसमें लाखों लोगों ने अपने पैसे लगाए थे। ये कंपनियां हरियाणा ही नहीं बल्कि कई राज्यों में फैल गई थी।
हालांकि बाद में तेलंगाना में लोगों की शिकायत पर कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया गया और सीएमडी व एमडी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से हरियाणा पुलिस द्वारा गठित एसआइटी इस मामले की जांच कर रही है।


