घर में भीषण आग लगने से मकान मालिक की जलकर मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया पुराना बाजार के एक घर में आज सुबह अचानक आग लग गई। बता दें कि आग इतनी भीषण…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के रतिया पुराना बाजार के एक घर में आज सुबह अचानक आग लग गई। बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, तो वहीं इस आग की चपेट में आने से मकान मालिक की जलकर मौत हो गई।

Death

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, पड़ोसियों के मुताबिक मकान मालिक अपने घर में अकेला था, फिलहाल आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *