CAA पर UP में कोहराम, 150 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, कल बिहार बंद का ऐलान !

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी, ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को बिहार बंद करेगी, ये बिहार बंद का विरोध नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ है।

नहीं मिली चंद्रशेखर आजाद को इजाजत

पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को जामा मस्जिद से जंतरमंतर तक मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी है, लेकिन फिर भी, भीम आर्मी आज नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ मार्च निकालने जा रही है।

असम में दोबारा शुरू हुआ इंटरनेट

नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में प्रदर्शन के बीच  आज असम में इंटरनेट की सुविधा को शुरू कर दिया गया है. बीते कई दिनों से असम में इंटरनेट बंद था, लेकिन विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है।
2 की मौत कई घायल

नागरिकता संशोधन एक्ट CAA के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है, बताया जा रहा है कि अब इस विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया है, गुरुवार को लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई थी, वहीं आज भी नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट बंद 

नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। जिसमें  सहारनपुर, बरेली, आगरा, पीलीभीत, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़, फिरोजाबाद, हमीरपुर,गाजियाबाद, लखनऊ, संभल, अलीगढ़, मेरठ शामिल हैं

आज भी बेंगलुरु में धारा 144 लागू

वहीं CAA को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस की ओर से धारा 144 लगाई गई है,बतादें कल मंगलौर में प्रदर्शन के दौरान दो की मौत हुई थी। तो दूसरी तरफ दिल्ली में CAA पर विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *