…तो कानून के नाम पर जल रहा शहर-शहर, उठ रहा धुंआ-धुंआ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हैं,जिसके बाद बड़े प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है।

POLICE

दर्शनकारियों ने पुलिस थाने में आग लगा दी

वही अब लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। लखनऊ के हसनगंज इलाके में उप्रदवियों की भीड़ ने पुलिस चौकी में आग दी, तो कई जगह गाड़ियों को बीच सड़क जला दिया,

उपद्रवियों ने की तोड़फोड़

उपद्रवियों की भीड़ को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश कि तो भीड़ ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया तो दूसरी तरफ उपद्रवियों ने तमाम इंतजामों के बावजूद लखनऊ के परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया, इनमें जामिया और एएमयू के छात्र भी शामिल थे, वहीं अब पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।

5 बजे खुलेगा मेट्रो स्टेशन

लखनऊ में प्रदर्शन को देखते हुए परिवर्तन चौक के पास केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को शाम 5 बजे तक खोला  जाएगा।

संभल बस में आग लगा दी

इससे पहले यूपी के संभल में प्रदर्शन के दौरान बस में आग लगा दी गई थी इसके बाद संभल के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने कहा कि इलाके में अगले आदेश तक के लिए इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *