डोनाल्ड ट्रंप आउट, महाभियोग पास, व्हाइट हाउस ने कही ये बड़ी बात !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, ड्रंप के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महाभियोग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, ड्रंप के खिलाफ हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया है। बताया जा रहा हैै कि डोनाल्ड ड्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में 230 और विपक्ष में 197 वोट डाले गए हैं, जिसके बाद अब डोनाल्ड ड्रंप को सीनेट में महाभियोग का सामना करना होगा । ट्रंप अमेरिका के ऐसे तीसरे राष्ट्रपति होंगे जिन पर महाभियोग चलेगा।

जानिेए क्या है डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप 

दरअसल डोनाल्ड ट्प पर आरोप लगा है कि ट्प ने सत्ता का दुरुपयोग किया और अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर रहते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति को दो डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए दबाव बनाया। वहीं दूसरी तरफ निचले सदन यानि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स ने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था। वहीं एक अमेरिकी सांसद ने कहा कि आईडिया ऑफ अमेरिका खतरे में है।

जानिेए ऐसे चलेगी महाभियोग की प्रक्रिया

निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था जहां ये आसानी से पास हो गया वहीं अब कहा जा रहा है कि अब महाभियोग  प्रस्ताव सीनेट में जाएगा, जहां रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है और ऐसा नहीं लगता कि वहां ट्रंप के खिलाफ वोटिंग होगी। सीनेट में सुनवाई के दौरान प्रेसिडेंट डोनाल्ड ड्रंप खुद हाजिर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *