फसलों की देखभाल कर रहा था अन्नदाता, अचानक आई मौत

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के रत्ताखेड़ा गांव में देर रात फसलों की देखभाल करने के लिए गए किसान की मौत हो गई। मृतक किसान जवाला…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टोहाना के रत्ताखेड़ा गांव में देर रात फसलों की देखभाल करने के लिए गए किसान की मौत हो गई। मृतक किसान जवाला राम 54 साल का था, परिजनों की मानें तो किसान ज्वाला राम देर रात अपने खेत में फसलों की देखभाल करने के लिए गया था, ताकि कोई आवारा पशु फसल को नुकसान न पहुंचा सके।

सुबह जब चार बजे उसका बेटा चाय लेकर खेत में गया तो उसने किसान ज्वाला राम को वहां पर बेसुध पाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई करनी शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *