ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं CAA के खिलाफ लेफ्ट पार्टियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया हैं,जिसके बाद बड़े प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश, के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना भी जताई जा रही है।
CAA को लेकर बेंगलुरु में भी हो सकता है प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर देश में हुए प्रदर्शन के बाद बेंगलुरु में भी प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है, जिसको लेकर कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
CAA को लेकर हैदराबाद पुलिस अलर्ट पर
वहीं नागरिकता संशोधन एक्ट के मद्देनज़र हैदराबाद पुलिस ने ट्वीट किया है कि आज किसी भी रैली, प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है
बिहार में प्रदर्शन के दौरान रोकी ट्रेन
बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लेेफ्ट पार्टियों ने ट्रेन रोकी और CAA का विरोध किया


