ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ नूंह में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। यहां पर मुस्लिम समुदाय की तरफ से आज फिर प्रदर्शन किया जा रहा है। सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।
वहीं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नूंह में केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों की 10 कंपनियां जिले में तैनात कर दी हैं। राज्य सरकार की तरफ से 2 हजार पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

