7 गोलियां मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के नारनौंद में एक युवक को सात गोलियां मारकर मौत के हवाले कर दिया गया। आरोपी राहुल की हत्या की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार के नारनौंद में एक युवक को सात गोलियां मारकर मौत के हवाले कर दिया गया। आरोपी राहुल की हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, तो उधर गांव में राहुल की मौत से मातम पसरा हुआ है।

हालांकि पुलिस को इस घटना की सूचना भी दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है, हत्यारों ने एक सोची- समझी साजिश के तहत राहुल की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी लगातार तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *