ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जामिया में हुई हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठ चुकी हैं, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि ये देश गुंडों की जागीर नहीं है,प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हुए हैं।
महिला छात्रों पर हिंसा की गई थी
बतादें जामिया में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रों पर हिंसा की गई थी, वहीं छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन पर हमला किया और कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े थे।
