दुखद खबर: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी का देहांत, फैली शोक की लहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल लोकसभा के पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी का आज निधन हो गया। बताया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल लोकसभा के पूर्व बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। आज सुबह ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें फरिदाबाद के अस्पताल में लेकर आया गया था।

Death

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी के देहांत से पूरे परिवार सहित राज्य में भी शोक की लहर है। ज्ञात रहे कि बीते सोमवार को स्वामी की धर्म पत्नी पद्मा स्वामी का भी देहांत हो गया था। एक सप्ताह में स्वामी परिवार में ये दूसरा बड़ा हादसा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *