ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राहुल गांधी के सावरकर पर दिए एक बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी और शिवसेना के नेता राहुल गांधी को घेरने में जुट गए है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया कि हम सावरकर का सम्मान करते हैं।
सावरकर के जीवन के दो पहलू – दिग्विजय
वीर सावरकर पर बोलते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं इतना ही कह सकता हूं कि दामोदर राव सावरकर के जीवन के दो पहलू हैं एक वो है जब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें सज़ा हुई और कालापानी भेजा गया,साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कहता हूं जो भी व्यक्ति देश के लिए लड़ा है हम उसका सम्मान तो करते हैं, लेकिन माफी मांगना एक अलग इतिहास है।
रंजीत सावरकर ने बोला राहुल गांधी पर हमला
इससे पहले राहुल गांधी के दिए हुए बयान पर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि, इस मुद्दे पर मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करूंगा। इस दौरान वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस करने की भी बात कही। वहीं रंजीत सावरकर ने कहा कि कोई भी उनके वीर सावरकर के बारे में इतने असम्मानजक तरीके से बात नहीं करता है। राहुल गांधी की प्रतिक्रिया बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है


