ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी वीर सावरकर के बाल के बराबर भी नहीं है। राहुल का गांधी सरनेम भी चुराया हुआ है क्योंकि इनके दादा का नाम फिरोज जहांगीर गहनडी था। वीर सावरकर के नाम को इस भाषा से इस्तेमाल करने वालों को हिंदुस्तान में रहने का अधिकार नहीं है।
दरअसल, दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली में कल राहुल गांधी ने कहा था कि वे माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वे राहुल सावरकर नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं। इस पर भाजपा उन्हें अपने बयानों से घेर रही है उसी कड़ी में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी तो सावरकर के बाल के बराबर भी नहीं है। विज ने कहा कि शिवसेना ने भी क्लियर कर दिया है कि सावरकर के नाम पर राजनीति नहीं करने देंगे।
वही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दिए ब्यान कि मोदी है तो सब उलटा काम मुमकिन है, इस पर विज ने भी पलटवार किया और कहा कि प्रियंका गांधी ने उलटा चश्मा पहना हुआ है इसलिए उन्हें सबकुछ उलटा ही दिखाई देता है।


