नहर के पास से युवक का शव बरामद, गोली मारकर हत्या की आशंका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महेंद्रगढ़ के झगडोली गांव में एक नहर के पास से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महेंद्रगढ़ के झगडोली गांव में एक नहर के पास से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की उम्र 30-35 वर्षीय बताई जा रही है। गोली मारकर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

deady 1

पुलिस ने बताया है कि मृतक की आंख और छाती में गोली लगने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *