सीएम के राजनीतिक सचिव और पूर्व मंत्री बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव और भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस जुबानी वार किया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव और भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस जुबानी वार किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है। नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस के विरोध करने पर बेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही अच्छी योजनाओं का विरोध किया है।

बेदी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर, धारा 370, ट्रिपल तलाक का भी विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में फैसला लिया है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा की कम सीटें आने पर कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कम सीटें आई है, लेकिन भाजपा का वोट बैंक बड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कम सीटे आने को लेकर समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि 2009 में कांग्रेस की भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनी थी, लेकिन उनका वोट बैंक उस समय गिरा था।

krishan bedi 2

बता दें कि बेदी आज सिरसा के रेस्ट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वोट ध्रुवीकरण के कारण भाजपा को कम सीटें मिली है। दिल्ली में रविदास मंदिर टूटने के कारण अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिए। जजपा के साथ सरकार द्वारा जनता की सेवा और विकास कार्यो को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *