ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- सिरसा में एक दस वर्षीय बच्चे पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, 10 वर्षीय बच्चा कर्ण जब अपने घर के बाहर खेल रहा था तो वही के निवासी दो युवकों ने उसपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बच्चे को घायल अवस्था में सिरसा के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगे रैफर कर दिया गया है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने बताया कि दस वर्षीय बच्चे ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर पेट्रोल से आग लगाने के आरोप लगाए हैं। जिसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाए गए है और दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मनदीप कुमार ने बताया कि पहले भी इनका आपस में झगड़ा था जिस को लेकर ये काम किया गया है।

